Home जानिए पत्नी में दिखें ऐसे लक्षण तो पति की बर्बादी, जानिए क्या ?

पत्नी में दिखें ऐसे लक्षण तो पति की बर्बादी, जानिए क्या ?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत में स्त्री को देवी का दर्जा दिया गया है, यह बात और है कि इस देवी के साथ हमारा समाज क्या सुलूक करता है वह भी हम जानते ही हैं लेकिन यहां बात सामाजिक दृष्टिकोण से थोड़ा हटकर है।वैसे तो प्रकृति ने स्त्री के भीतर कोमलता, सौम्यता और ममत्व के भाव कूट-कूटकर भरे हैं, ये सब भावनाएं हर महिला में समान रूप से देखी भी जाती हैं लेकिन जिस तरह हाथों की पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होतीं, उसी तरह हर स्त्री ममता की भी मूर्ति हो यह भी जरूरी नहीं है।

जिस तरह महिलाएं कुल की लाज बचाने का काम करती हैं, अपने नैतिक और सामाजिक आचरण को पवित्र रखती हैं वहीं कुछ स्त्रियां ऐसी भी होती हैं जिनके कृत्य कुल के विनाश का कारण बनते हैं। ऐसी स्त्रियों को सामाजिक भाषा में कुलक्षिणी कहा जाता है।आज हम आपको ऐसे ही स्त्रियों के कुछ कामों के विषय में बताने जा रहे है जिसे घर की स्त्रीयों को कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि घर की स्त्रियों के ऐसा करने से घर में गरीबी और दरिद्रता आती है और घर बर्बाद हो सकता है|तो आइये जानते है उन 5 कामों के बारे में.

जिस घर में स्त्रियां सुबह सूर्योदय के बाद सोकर उठती हैं उस घर में कभी भी मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती और वहां हमेशा दरिद्रता ही रहती है। ऐसा घर कभी सुख-समृद्धि से संपन्न नहीं होता बल्कि सस्त्री का ये धर्म होता है की वो सुबह जल्दी उठकर घर में पूजा पाठ करें और घर की खुशहाली के लिए प्रार्थना करे |

खाना खाना सबके लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन जिन घरों में औरतें दिन-भर खाती ही रहती हैं और उनके खाने पीने का कोई समय निर्धारित नहीं होता है ऐसे घर में कभी भी समृद्धि नहीं आती |

जिन घरों में महिलाएं हमेशा मुंह से कटु वचन ही निकालती है और दूसरे को दुखी देखकर उनको खुशी मिलती है। ऐसी महिलाएं कभी किसी के लिए भाग्यशाली नहीं होती, बल्कि दुर्भाग्य का कारण बनती है।कुछ महिलाएं ऐसी होती है जिनको चुगली करने की आदत होती है और इसकी वजह से दूसरों के घर में झगड़ा होता है। ऐसी औरतें दुर्भाग्यशाली मानी जाती हैं और इनकी वजह से घर में कभी मां लक्ष्मी निवास नहीं करती और पति का जीवन बर्बाद हो जाता है।

कई घरों में देखा जाता है की महिलाओं में नशा करने की आदत होती है और वो इसमें अपना सम्मान समझती है लेकिन हम आपको बता दे जिन घरों में औरते को नशा करने की आदत होती है, ऐसी महिलाएं घर के दुर्भाग्य का कारण होती है। इससे उनके पति का जीवन नष्ट हो जाता है।

यह तो हम सभी जानते है की घर की समृद्धि और खुशहाली के लिए साफ सफाई का होना बेहद जरूरी माना जाता है क्योंकि माँ लक्ष्मी कभी भी गंदे स्थान पर अपने पांव नहीं रखती और घर की स्त्रियों को घर क साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए और जिन घरों में स्त्रियां अपने घर की सफाई ढंग से नहीं करती और उनका घर गंदा रहता है। गंदगी दरिद्रता का प्रतीक होती है और ऐसे घरों में कभी भी खुशियां नहीं आती और घर में कभी भी बरकत नहीं होती है |