Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें रायबरेली : विधायक अदिति सिंह ने अंगद संग लिये सात फेरे, रिसेप्शन...

रायबरेली : विधायक अदिति सिंह ने अंगद संग लिये सात फेरे, रिसेप्शन 23 को

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 रायबरेली से कांग्रेस पार्टी की बागी विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गईं। दिल्ली के जोरबाग में हुए इस विवाह समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों के अलावा तमाम गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

विधायक अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस की विधायक हैं और अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से पहली बार विधायक बने है। वह पंजाब के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।दोनो विधायकों (अदिति और अंगद) की शादी में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, यूपी के मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री पंजाबी सिंह सहित पंजाब से कांग्रेस के कई विधायक व मंत्री भी शामिल हुए। सामाजिक व अन्य क्षेत्रों की कई अन्य हस्तियों ने भी इस चर्चित शादी में शिरकत की। रिसेप्शन 23 नवम्बर को दिल्ली में ही होगा। इसके बाद नवांशहर में भी 25 नवम्बर को बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी है।

शादी के पहले अदिति का इमोशनल ट्वीट

विधायक अदिति सिंह ने शादी के कुछ समय पहले एक इमोशनल ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल अदिति ने इस मौके पर पिता के न होने पर लिखा था कि वह पापा को बहुत मिस कर रही है और अगर आज उनके पापा होते तो बहुत खुश होते। गौरतलब है कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का इसी वर्ष अगस्त में निधन हो चुका है। अदिति सिंह के मुताबिक यह शादी पापा ने ही तय की थी और दिसम्बर को सगाई की थी। अदिति सिंह के अनुसार उनके पापा ने ही शादी की डेट रखी थी और इसे न टालने के लिए कहा था। पिता अखिलेश सिंह की कमी अदिति सिंह को इस मौके पर काफ़ी खल रही थी।

चर्चा का विषय बनी दो विधायकों की शादी

कांग्रेस के ही दो विधायकों की यह शादी मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों का ही परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है और राजनीतिक रूप से अपने राज्यो में खासा दख़ल रखते है। कभी प्रियंका वाड्रा की खास रही अदिति सिंह अब पार्टी की बागी है और इसको लेकर उन्हें नोटिस भी दिया गया है। अदिति का कई मुद्दों को लेकर दिया गया बयान चर्चा का विषय रहा है, जिससे प्रियंका वाड्रा सहित पार्टी के नेता असहज भी हुए है। अंगद सिंह 2017 में पहली बार पंजाब के नवांशहर से विधायक बने हैं। उनके पिता प्रकाश सिंह और दादा दिलबाग सिंह भी कई बार विधायक रह चुके है। उनका परिवार कांग्रेस और पंजाब की राजनीति में खासा सक्रिय है। कांग्रेस के गढ़ की बागी विधायक और पार्टी के ही महत्वपूर्ण विधायक के बीच की यह शादी बेहद चर्चित बनी हुई है।