Home जानिए अपने पैरों की मसाज कराने के लिए फिश स्पा गई थी लड़की,...

अपने पैरों की मसाज कराने के लिए फिश स्पा गई थी लड़की, वहां हुआ कुछ ऐसा कि पड़ गए लेने के देने

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की के लिए फिश स्पा लेना बहुत महंगा साबित हुआ। फिश स्पा के बाद लड़की के पैर की उंगली में घाव हो गया और वो बीमार रहने लगी। जांच में डॉक्टर्स ने पाया कि लड़की के पैर की उंगली में हड्डियां खराब करने वाले इन्फेक्शन हो गया है। इस इन्फेक्शन की वजह से एक एक करके लड़की के पैर की सारी उंगलियां काटनी पड़ी।

पैर की एक उंगली थी पहले से कटी हुई

दरअसल पर्थ में रहने वाली विक्टोरिया कर्थोय 17 साल की उम्र में सन् 2010 में थाईलैंड गयी थी। जहां पैर की उंगली में कांच चुभ जाने की वजह से डॉक्टर्स ने आधी उंगली काट दी थी।

लड़की ने सोचा कि एक फिश स्पा लिया जाए जिसमें छोटी छोटी मछलियां पैरों की सारी मृत कोशिकाएं खा जाती है। फिश स्पा के दौरान लड़की के पैर की कटाई उंगली में शेवानेल नाम का बैक्टिरिया लग गया और बोन ईटिंग इन्फेक्शन हो गया। लड़की बिंर रहने लगी और उसका पैर का पूरा पंजा भी धीरे धीरे सड़ने लग गया।

पहले तोजांच के दौरान डॉक्टर्स को भी यह बात समझ मे नहीं आयी। लेकिन बाद में डॉक्टर्स ने पाया कि लड़की को बोन इन्फेक्शन हुआ है। जिससे पैर का पूरा पंजा सड़ गया है।

एक-एक करके काटनी पड़ी पांचों उंगलियां

यह इन्फेक्शन धीरे धीरे फैल रहा था। सन् 2012 में डॉक्टर्स को लड़की के पैर की सबसे बड़ी उंगली काटनी पड़ी। इसके अगले ही साल दूसरी उंगली में भी इन्फेक्शन जज्यादा हो गया। इस वजह से दूसरी उंगली भी काटनी पड़ी।

इसके बाद 2016 में फिर से यह इन्फेक्शन ज्यादा फैलने लगा। इस वजह से नवम्बर में डॉक्टर्स ने तीसरी और चौथी उंगली को भी काट दिया।

इसके बाद 2017 में एक बार फिर से लड़की बीमार हुई और डॉक्टर्स ने फिर से इसी बॉन ईटिंग इन्फेक्शन का पता लगाया और लड़की के पैर की आखिरी उंगली भी काटनी पड़ी।

अब कर रही दूसरों को अलर्ट

इस हादसे के बाद से विक्टोरिया दूसरे लोगों को फिश स्पा के बारे में अलर्ट करने में लगी हुई है। बिना उंगली के पर के बारे में विक्टोरिया का कहना है कि उसकी लाइफ एकदम नार्मल है। वह अपने बिना उंगलियों वाले पैर पर प्रेशर दे सकती है।

fishविक्टोरिया का कहना है कि अक्सर लोग कई तरह की घातक बीमारियों में हार मान लेते है। लेकिन वोक्टरिया खुद को इस मामले में लकी मानती है।