Home जानिए 4 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहा है 48 मेगापिक्सल वाला ये...

4 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहा है 48 मेगापिक्सल वाला ये शानदार फोन, आज है आखिरी दिन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अगर आपको कम कीमत में बेहतरीन फोन खरीदना है तो शियोमी कई सारे ऑप्शन्स देती है. लेकिन अगर आप शियोमी का फोन खरीदने के लिए भी किसी ऑफर या सेल का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका सिर्फ आज तक के लिए है. दरअसल Mi के ऑफिशियल वेबसाइट पर Mi Super Sale चल रही है, जिसका आखिरी दिन आज (25 नवंबर) है.

इस सेल की खास बात यह कि यहां एक साथ कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है.बात करें Redmi Note 7 Pro की तो यहां सेल में इसपर 4 हज़ार रुपये तक की छूट दी जा रही है. आइए जानते हैं क्या है ऑफर…

सस्ते में Redmi Note 7 Pro
शियोमी के इस पॉपुलर फोन को खरीदने पर 4000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. Mi.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फोन को 16999 रुपये के बजाए सिर्फ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
फोन में 6.3 इंच (16 सेंटीमीटर) का नॉच डिस्प्ले दिया गया है. फोन की सबसे खास बात इसके बैक पैनल पर Aura डिजाइन है, जो देखने के अलग लुक देता है. इसके अलावा फोन के दोनों साइड में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद है.

कैमरा- फ्रंट में 13 मेगापिक्सल लेंस
Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है. इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं. इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है.