Home खेल मैदान पर वापसी को लेकर आखिरकार धोनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये...

मैदान पर वापसी को लेकर आखिरकार धोनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महेंद्र सिंह धोनी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उनके भविष्य को लेकर अटकलें हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की अफवाहों के बीच मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य को लेकर जनवरी तक उनसे न पूछा जाए।

मुंबई के एक कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान आया है। उन्होंने बताया कि 2007 में विश्व कप टी 20 और 2011 में विश्व कप जीतने वाली उनकी टीम का शानदार स्वागत जैसे पल उनके दिल के बेहद करीब हैॆ। ख़बरों की माने तो धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी जनवरी 2020 के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी ।

अगले साल धोनी आईपीएल खेलने वाले हैं। इस बात से स्पष्ट है कि आईपीएल 2020 एक बार चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए मुकाबला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब से महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार सीरीज छोड़ी हैं।

यही वजह रही है कि उनकी संन्यास की अफवाहों ने भी जोर पकड़ा। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक ऐसे संकेत नहीं दिए हैं कि वह संन्यास लेने वाले हैं।वैसे इस बात को भी मानने से इनकार नहीं किया जा सकता है कि 38 साल के धोनी का क्रिकेट करियर अंतिम दौरे में है। यही वजह रही है कि टीम इंडिया ने युवा विकेटकीपरों को आजमाना शुरू किया है । धोनी की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ही टीम इंडिया में फिलहाल मुख्य विकेटकीपर के रूप में मौजूद हैं।