Home जानिए सुबह उठकर सबसे पहले जो लोग पीते हैं पानी तो ये खबर...

सुबह उठकर सबसे पहले जो लोग पीते हैं पानी तो ये खबर भूलकर भी पढ़ना ना भूलें…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पीने का पानी या पीने योग्य पानी, समुचित रूप से उच्च गुणवत्ता वाला पानी होता है जिसका तत्काल या दीर्घकालिक नुकसान के न्यूनतम खतरे के साथ सेवन या उपयोग किया जा सकता है। अधिकांश विकसित देशों में घरों, व्यवसायों और उद्योगों में जिस पानी की आपूर्ति की जाती है वह पूरी तरह से पीने के पानी के स्तर का होता है, लेकिन वास्तविकता में इसके एक बहुत ही छोटे अनुपात का उपयोग सेवन या खाद्य सामग्री तैयार करने में किया जाता है।
आप सभी को यह बात जरूर पता होगा कि मनुष्य का शरीर लगभग 75% हिस्सा पानी का होता है। इससे आप समझ सकते है कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण और फायदेमंद है। पर्याप्त पानी पीने से शरीर के अंग सुचारू रूप से काम करते है और शरीर की कार्यशैली ठीक रहती है। सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। आईये जानते हैं। रोज सुबह उठते ही आप भी पीते है खाली पेट पानी तो यह खबर एक बार जरूर पढ़ें।
रोज सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे-
1) आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपने कामकाज में इतने व्यस्त हो जाते हैं पानी पीना ही भूल जाते हैं। पर अपने चेहरे पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाना नहीं भूलते हैं। ऐसे में त्वचा रूखी सुखी और बेजान नजर आने लगती है। इसलिए सुबह उठते ही खाली पेट 2 गिलास पानी जरूर पिए। इससे त्वचा हाइड्रेट हो जाएगी । हमेशा खिली – खिली नजर आएगी और त्वचा पर प्राकृतिक निखार और चमक भी आएगी।
2) रोज सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से जमे विषेले पर्दाथ पेशाब के साथ बाहर निकल जाते है और सुबह पेट भी अच्छी तरह से साफ होता है। इससे पेट मे गैस और कब्ज की समस्या नही रहती है और कब्ज की समस्या नही रहने से बवासीर जैसी गम्भीर बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना चाहिए।
3) जो व्यक्ति रोज सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते है तो उनके शरीर मे जमा हुए टॉक्सिस पर्दाथ पेशाब के साथ बाहर निकल जाते है। इससे खून भी साफ होता है और पेट तथा आंतो में जमी गन्दगी साफ हो जाती है । इससे पेट से सम्बंधित बीमारिया दूर हो जाती है।