Home जानिए दांतो के बीच का गैप कहता है बहुत कुछ ? जान लीजिये...

दांतो के बीच का गैप कहता है बहुत कुछ ? जान लीजिये ये 8 बातें…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हम जब किसी इंसान को पहली बार देखते हैं तो उसके चेहरे के आकार के साथ साथ हमारा ध्यान उसके दांतो पर भी ज़रूर जाता है। हमारे दांतो का आकार ही हमारी ख़ूबसूरती को बयान करता है लेकिन अगर हमारे दांतो के बीच गैप होता है तो वो देखने में तो अटपटा लगता ही है और सुंदरता को दाग भी लगा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की जिन लोगों के आगे के दांतो में गैप होता है वो लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं ये हमे जानने को मिलता है समुद्रशास्त्र से। हमारे शास्त्र ही हमे ज्ञान देते हैं और हमे क्या करना है ये भी बताते हैं तो आइये जानते हैं ऐसे ही भाग्यशाली लोगों के बारे में :-

1. दातों का आकार हो बराबर और चमकदार – सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांतो का आकार बराबर होता है और चमकदार होता है, उन लोगों को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों को बहुत सुख की भी प्राप्ति होती है।

2. होते है रचनात्मक – जिन लोगों के आगे के दांतो के बीच गैप होता है वो लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं और कला से जुड़े रहते हैं इसलिए ये लोग समय समय पर कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं।

3. होते है बुद्धिमान – कई लोगों का दिमाग बहुत तेज़ होता है और वो बुद्धिमता का इस्तेमाल हमेशा करते हैं और समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के आगे के दांत में गैप होता है वो बहुत ही बुद्धिमान होते है।

4. ऊर्जावान होते हैं – जिन लोगों के दांतो में फासला होता है उन लोगों के बीच कमाल की ऊर्जा होती है और वो हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं और अपने मुकाम तक पहुँच जाते हैं।

5. हार नहीं मानते – ऐसा कहा जाता है की ऐसे लोग कभी भी हार नहीं मानते और हमेशा जीतना चाहते हैं और इसी वजह से हमेशा खुश भी रहते हैं और अपने सपनो को पूरा करते हैं।

6. बातें करते हैं – ऐसे लोग बेहद बातूनी होते हैं और उनसे जितनी चाहो उतनी बातें करवा लो वो कर लेंगे। ऐसे लोग खुशमिज़ाज़ होते हैं और सबको अपना बना लेते हैं।

7. खुले विचारों वाले होते हैं – जिनके दांतो में गैप होता है वो बहुत ही खुले विचारों के होते हैं और हमेशा सबकी सहायता करते हैं।

8. सफलता को प्राप्त करते हैं – ऐसा कहा जाता है की ऐसे लोग अगर नौकरी करते हैं तो वो हमेशा सफल होते हैं और तरक्की उनके कदम चूमती हैं। ये जिस भी काम को पकड़ते हैं उसको खत्म करके ही दम लेते हैं।