Home जानिए 2019 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट...

2019 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट हुई जारी, नंबर 1 आपका फेवरेट तो नहीं!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बॉलीवुड के लिए यह साल सबसे अच्छा रहा जिसमें शाहिद कपूर, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे एक्टर की किस्मत चमकी है। खैर साल 2019 अलविदा होने जा रहा है, तो ऐसे में हम बात करेंगे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में, जो कम बजट की थी। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाई।

5.मिशन मंगल 

15 अगस्त 2019 को फिल्म मिशन मंगल आई थी। जिसमें अक्षय कुमार लीड एक्टर थे। वहीं नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा और विद्या बालन जैसी कई एक्ट्रेस थी। यह कुल 202.98 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह अक्षय कुमार की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है।

4.भारत 

सलमान खान की फिल्म भारत एक बिग बजट मूवी थी। यह एक हिस्टोरिकल पीडियाट्रिक ड्रामा फिल्म थी, जो लोगों को अच्छी लगी। इसमें सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ और दिशा पटानी थी। इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 211.07 करोड़ रुपए था।

3.उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 

यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को आई थी। दरअसल फिल्म के चलने की वजह भारत और पाकिस्तान के बीच का गर्म माहौल था। जिस वजह से यह वायरल हो गई। खैर विक्की कौशल को इस फिल्म के लिए कई अवार्ड भी मिले थे। यह साल 2019 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है, जो 245.36 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

2.कबीर सिंह 

21 जून को फिल्म कबीर सिंह आई थी, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी थी। साउथ इंडियन फिल्म की हिंदी रीमेक है, शाहिद कपूर ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। कबीर सिंह का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 300 करोड़ रुपए था।

1.वॉर 

फिल्म में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड एक्टर थे। यह यशराज बैनर तले बनी थी, जो बिग बजट फिल्म थी। खैर भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 317.67 करोड़ रुपए थी जबकि वर्ल्ड वाइड करीब 500 करोड़ की बिजनेस की थी।