Home समाचार कांग्रेस नेता अलका लांबा की फोटो से छेड़छाड़ के बाद किए अश्लील...

कांग्रेस नेता अलका लांबा की फोटो से छेड़छाड़ के बाद किए अश्लील कमेंट…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सोशल मीडिया पर पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा से विधायक अलका लांबा की फोटो के साथ छेड़छाड़ और उस पर अश्लील कमेंट किए जाने की घटना सामने आई है।अलका लांबा ने इस संबंध में मंगलवार को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित सुनील उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। वह चांदनी चौक इलाके में रहता है। उस पर महिला का अनादर और धमकी देने की धारा लगाई गई है। आरोपित को तीसहजारी कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत दे दी गई। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल उसके सोशल मीडिया एकाउंट की जांच कर रही है।

विधायक अलका लांबा ने मंगलवार दोपहर अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होते हुए घटना की जानकारी लोगों से बांटी थी। जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि एक शख्स लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। वह काफी समय से उनके फेसबुक पर छेड़छाड़ कर बदलाव किया हुआ फोटो डाल रहा है और अश्लील कमेंट कर रहा है। कई बार उसने उनके मोबाइल पर फोन कर धमकी भी दी है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में कर दी है।

पीड़ित महिलाओं को मिले प्रेरणा, इसलिए उठाया कदम

अलका ने कहा कि उन्होंने मुकदमा सिर्फ इसलिए दर्ज कराया ताकि पीड़ित महिला को आरोपित के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा मिले। उन्होंने आरोपित युवक के फेसबुक पर डाले जाने वाले पोस्ट के स्क्रीन शॉट भी डाले। घटना को ट्विटर पर भी उन्होंने पोस्ट किया। फेसबुक के एक पोस्ट में आरोपित के वाल पर प्रधानमंत्री की तस्वीर है। इस तस्वीर को लेकर भी अलका ने युवक की हरकत के पीछे भाजपा नेताओं की शह होने की बात कही।