Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आईएएस अधिकारी श्री चन्द्रकांत उइके के...

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आईएएस अधिकारी श्री चन्द्रकांत उइके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज कल्याण विभाग के संचालक पद पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री चन्द्रकांत उइके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री उइके का आज मुम्बई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री उइके ने राज्य शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। वे एक सहज, सरल, ऊर्जावान और लोकप्रिय अधिकारी थे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। उनके निधन का समाचार हम सबके लिए अत्यंत दुखद है। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री उइके के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री उइके ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव, संचालक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, संचालक जनसम्पर्क, संयुक्त सचिव आबकारी, संचालक संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।