Home समाचार खरीद कर लाए नई वाशिंग मशीन, अगले दिन आंखें खुली तो निकल...

खरीद कर लाए नई वाशिंग मशीन, अगले दिन आंखें खुली तो निकल गई चीख…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से हमें बहुत सी ऐसी-ऐसी खबरे सुनने को मिलती है जिन पर यकीन कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। हम लाख कोशिश करने के बाद भी इन खबरों पर यकीन नहीं कर पाते। अधिकतर ये खबरे सही होती है। वैसे बहुत से लोग सोशल मीडिया पर लोगों को कोई ना कोई चेतावनी भी देते रहते है। अगर इन चेतावनियों पर गौर किया जाए तो हम खुद को और अपने किसी करीबी को बड़ी से बड़ी दुर्घटना से बचा सकते है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसने लोगों को ऐसी चेतावनी दी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। महिला ने लोगों को चेतावनी इसलिए दी है, क्योंकि उसके साथ एक ऐसी घटना घटी है जिसको सुनकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। महिला ने लोगों से ये आग्रह किया हैं कि वो बिजली की चीजों और बच्चों को लेकर सतर्क रहे।

दरअसल अमेरिका के कोलोरेडो में रहने वाली लिंडसे मैकाइवर के पति कपड़े धोने के लिए घर में वॉशिंग मशीन ले आए थे। मशीन को इस्तेमाल करने से पहले लिंडसे मैकाइवर के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसकी वजह से उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये दुनियाभर के माता-पिता को चेतावनी दे डाली। लिंडसे ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये लोगों को उस हादसे के बारे में बताया जो उनकी 3 साल की बेटी के साथ हुआ था।

लिंडसे ने बताया कि ” 8 जुलाई को मेरे पति घर में एक नई वॉशिंग मशीन लेकर आए थे। हमने वॉशिंग मशीन को घर के बेसमेंट में बने लाउंड्री रूम में रखवाया था, क्योंकि मेरे 3 बच्चे है मुझे डर था कि मशीन की वजह से उनके साथ कोई दुर्घटना ना हो जाए। मैंने और मेरे पति ने बच्चों को मशीन से दूर रहने की हिदायत भी दी थी’।परन्तु हम सभी जानते है बच्चे बहुत ही नादान होते है उन्हें नहीं पता होता कि उनके लिए क्या खतरनाक है और क्या चीज़ उनके लिए सुरक्षित है इसलिए बच्चो पर हमे हर समय नजर रखनी चाहिए ।

लिंडसे ने आगे बताया कि ‘अगले दिन मेरा 4 साल का बेटा मेरे पास आकर ज़ोर-ज़ोर से रोने लगा। जब मैंने उससे उसके रोने का कारण पूछा तो उसने मुझे बताया कि उसकी छोटी बहन मशीन में है। जिसके बाद मैं और मेरे पति फौरन मशीन की तरफ भागे। वहाँ जाकर हमने देखा कि हमारी 3 साल की बच्ची मशीन में गिरी हुई है और मशीन के अंदर पानी भर रहा था। हमने फौरन पीछे से मशीन का प्लग बंद किया और बेटी को बाहर निकाला। भगवान की कृपा से हमारी बेटी एकदम ठीक थी।’