Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें उन्नाव : कोर्ट जा रही रेप पीड़िता को मिट्टी का तेल छिड़क...

उन्नाव : कोर्ट जा रही रेप पीड़िता को मिट्टी का तेल छिड़क जलाया, हालत गंभीर…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उन्नाव। देश महिलाओं के लिए कितना असुरक्षित हो गया है, ये बात एक के बाद उनके खिलाफ हो रही हिंसा बता रही है। अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट की सुनवाई के लिए जा रही रेप पीड़िता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट जा रही रेप पीड़िता को मिट्टी का तेल छिड़क गांव के बाहर जला दिया गया है।

पांच आरोपियों को नाम भी बताए

पीड़िता ने पांच आरोपियों को नाम भी बता दिए हैं। बताया जा रहा है कि तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरात में ले लिया है।पुलिस का कहना है कि पीड़िता को इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेज दिया गया है। घटना उन्नाव के बिहार इलाके की है। बाकी के दो आरोपियों की तलाश अभी की जा रही है।

रेप का मामला दर्ज करवाया

पीड़िता ने किसी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। जिसके खिलाफ ये केस दर्ज हुआ था उसकी भी खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को जमानत पर छूट कर आए दो आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जिंदा जलाया है।

हालत गंभीर बताई जा रही है

पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कुछ दिन पहले ही युवती के साथ रेप हुआ था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में आज युवती पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी।

लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

जानकारी के मुताबिक सुबह चार बजे के करीब गांव के बाहर खेत में दोनों आरोपी और उसके तीन साथियों ने उसके ऊपर मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा दी है। सूचना मिलते ही गांव में शोर शराबा मच गया। पीड़िता को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

मुख्य आरोपी अभी भी फरार

घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवला यही है कि आखिर पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं मुहैया कराई गई। आरोपी इतने बेखौफ हैं कि जेल से उन्हें तीन दिन बाद ही जमानत मिल गई और उन्होंने पीड़िता को जिंदा जला दिया। पीड़िता ने गंभीर हालत में ही सभी आरोपियों के नाम बताए हैं।

प्रियंका गांधी ने घटना का विरोध किया

प्रियंका गांधी ने घटना का विरोध करते हुए ट्वीट किया है, ‘कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी है। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।’