Home खेल ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज टीम को दी सलाह, कहा- भारत के खिलाफ...

ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज टीम को दी सलाह, कहा- भारत के खिलाफ भले हार जाओ, लेकिन यह काम करके जरूर आना…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने शुक्रवार को कहा कि कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बेहतर टीम के रूप में लौटना चाहिए, भले ही वह जीतने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू होगी।

लारा ने कहा, ”कीरोन पोलार्ड को टीम बनानी होगी। भारत में खेलना हमेशा कठिन चुनौती होता है। भले ही जीत मिले या नहीं, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के बाद बेहतर टीम के रूप में लौटना चाहिए।” लारा ने सीमित ओवरों के प्रारूप में पोलार्ड को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”वेस्टइंडीज के लिए भले ही वह इतना नहीं खेले हों, लेकिन दुनिया भर में लीग खेले हैं। विरोधी उनका सम्मान करते हैं। उसे कप्तान बनाने का फैसला बुरा नहीं है।”

उन्होंने कहा, ”साथी खिलाड़ी भी उसका काफी सम्मान करते हैं। अगले 12 महीने के भीतर टी20 विश्व कप होना है और उसके पास अपार अनुभव है। यह अच्छा फैसला है लेकिन उसके सामने चुनौती आसान नहीं है।” लारा ने कहा, ”वेस्टइंडीज दो बार टी20 विश्व कप जीत चुका है और इस प्रारूप में टीमें उससे खौफ खाती हैं।’