Home जानिए ये है दुनिया के 4 सबसे खतरनाक कुत्ते, नंबर एक तो देता...

ये है दुनिया के 4 सबसे खतरनाक कुत्ते, नंबर एक तो देता है शेर को चुनौती…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कुत्ता या श्वान भेड़िया कुल की एक प्रजाति है। यह मनुष्य के पालतू पशुओं में से एक महत्त्वपूर्ण प्राणी है। इनके द्वारा तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली एक भयंकर बीमारी रेबीज होती है। इसकी मादा को कुतिया और शावक को पिल्ला कहते हैं। इसका औसत जीवनकाल लगभग 12 वर्ष होता है।
आज हम आप लोगों को दुनिया के 5 सबसे खतरनाक कुत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए दोस्तों जानते हैं दुनिया के 4 सबसे खतरनाक कुत्ते कौन-कौन से हैं।
ये है दुनिया के 4 सबसे खतरनाक कुत्ते-
4. हस्की
हस्की प्रजाति के कुत्तों को दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है। बता दें हस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद ही इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फीले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इस प्रजाति के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है।
3. मालाम्यूट
इस प्रजाति के कुत्ते को दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है। बता दें मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। आकार में भेड़ियों के समान दिखने वाला मालाम्यूट का वजन 34 से 49 किलो के बीच होता है। इस प्रजाति के कुत्ते इंटेलिजेंट होने के साथ ही एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की स्टडी के अनुसार 1966 से 1980 के बीच इस कुत्ते के काटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 36 से 43 किलो के बीच होता है।
2. रॉट वेल्लर
इस प्रजाति के कुत्ते को दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है। बता दें इस प्रजाति के कुत्ते शक्तिशाली तो होते ही है, लेकिन साथ ही बहुत तेजी से किसी को काटने में माहिर भी होते हैं। साल 2014 में अमेरिका में रॉट वेल्लर के काटने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्तों के काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था।
1. पिट बुल
इस प्रजाति के कुत्ते को दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है। बता दें पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। इसका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है।दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध तक लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है।