Home जानिए इस पेड़ को काटने पर निकलता है लाल रंग का खून…

इस पेड़ को काटने पर निकलता है लाल रंग का खून…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कहते हैं कि पेड़ पौधों में भी जान होती है। अक्सर हम इस बात की अनदेखी भी कर देते हैं। लेकिन अगर किसी पेड़ को काटने पर खून निकलने लगे, तो आप बेशक डर जाएंगे क्योंकि अमूमन ऐसा होता नहीं हैं। जी हां, दक्षिण अफ्रीका मे पाएं जाने वाला यह वृक्ष न तो चमत्कारिक है और न रहस्यमयी। हां, ये पेड़ विचित्र जरूर है। इनकी विचित्रता के कारण ही ये विश्व प्रसिद्ध हैं। और इसकी प्रसिद्धी का कारण है इसके अंदर से निकलने वाला लाल खून।

इन पेड़ों को जब भी काटा जाता है तो इनमें से खून बहने लगता है। इस नजारे को देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं।स्थानीय लोग इसे जादुई पेड़ मानते है क्योंकि इंसान के खून में होने वाली बीमारियां इस पेड़ के खून से ठीक हो जाती है। हालांकि स्थानीय लोग पेड़ के रंग का इस्तेमाल अपनी चीजों को रंगने के लिए करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे जादुई रंग भी कहते हैं।

ब्लडवुड ट्री के नाम से दुनियाभर में मशहूर ये अनोखा पेड़ वनस्पति की बाकी प्रजातियों से अलग है। इसकी बनावट भी बाकी पेड़ों से भिन्न होती है। ब्लडवुड ट्री को काटे जाने पर उससे गहरे लाल रंग का तरल पदार्थ बहने लगता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है। इस पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर की होती है। पेड़ के ऊपर पड़ों और टहनियों का आकार ऐसा होता है मानो छतरी लगी हो। ब्लडवुड ट्री में घने पत्ते और पीले रंग के फूल खिलते हैं।