Home समाचार CAA Protest: राहुल गांधी पर अनुराग कश्यप ने साधा निशाना, कहा-इनसे न...

CAA Protest: राहुल गांधी पर अनुराग कश्यप ने साधा निशाना, कहा-इनसे न हो पाएगा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब सीएए और एनआरसी पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की है। अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं।

दरअसल हाल ही में एक शिवम विज नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा था कि दिल्ली पुलिस का अनुमति से इनकार सिर्फ एक बहाना हो सकता है। बहुत से लोग धारा 144 की अवहेलना का विरोध कर रहे हैं। लेकिन कल रविवार है तुम देखो। आप रविवार को राहुल गांधी से काम करने की उम्मीद कैसे करते हैं?’

इस ट्वीट का जवाब अनुराग कश्यप ने दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ने लिखा, ‘भाई राहुल गांधी से ना हो पाएगा? उनको बोलो वो सियोल में ही रहें, हो सके तो टोक्यो जाएं, यहां उनकी जरुरत नहीं है।’