Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें हाथों से मेहंदी पूरी तरह छूटी भी न थी कि घर में...

हाथों से मेहंदी पूरी तरह छूटी भी न थी कि घर में मौत ने दे दी दस्तक, बाथरूम में…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 हरियाणा. शादी की खुशियों के बीच एक घर में मौत ने दस्तक दे दी। एक हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। घटना के वक्त युवक बाथरूम में नहा रहा था, जबकि उसकी नवविवाहिता पास में रखी वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। आशंका है कि अर्थिंग से बाथरूम में करंट फैला और दोनों इसकी चपेट में आ गए।


19 नवंबर को हुई थी शादी…
पुलिस के मुताबिक हांसी के फीका पीर चौक पर रहने वाले संजीव मेहत उर्फ शैंकी की 19 नवंबर को दिव्या से शादी हुई थी। दोनों अपनी शादी को एंजाय कर रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। इस परिवार की एक दुकान है। रविवार को संजीव के पिता दुकान पर बैठे थे। मां उन्हें खाना देने गई थी। संजीव बाथरूम में नहा रहा था। वहीं दिव्या समीप रखी वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। माना जा रहा है कि तभी अर्थिंग से करंट फैल गया और दोनों इसकी चपेट में आ गए।

जब मां दुकान से लौटी, तो काफी देर तक घंटी बजाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से छत पर जाकर दरवाजा खोला। अंदर देखा, तो दोनों बेसुध पड़े थे। उन्हें फौरन हास्पिटल ले जाया गया। वहां संजीव को मृत घोषित कर दिया गया। दिव्या की हालत गंभीर है। संजीव के पिता वेदप्रकाश ने भी माना कि करंट फैलने से हादसा हुआ।