Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें ठेले पर बिक रही थी चिकन बिरयानी, छापा मारने पर अफसरों के...

ठेले पर बिक रही थी चिकन बिरयानी, छापा मारने पर अफसरों के उड़े होश…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

तमिलनाडु में रन मूवी वाली कौवा बिरयानी वाली कहानी अब सच होते दिख रही है. आपको बता दें कि यदि आप सड़क किनारे ठेलों पर सस्ता चिकन खाते हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि कई शहरों में चिकन के नाम पर कौवे और कुत्तों का मांस बिक रहा है. इसके बाद से लोगों में खौफ बैठ गया है की वो बाहर बिरयानी खाये या नहीं।

आपको बता दें कि ताजा मामला तमिलनाडु के रामेश्वरम से सामने आया है, यहां सड़क किनारे एक ठेले पर जब खाद्य विभाग ने छापा मारा तो अफसर हैरान रह गए. ठेले पर सस्ते में जो चिकन बिक रहा था वह असल में कौवे का मांस था. वहीं कौवे का मांस चिकन के नाम पर बेचने के आरोप में पुलिस ने यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 150 मरे हुए कौवे बरामद हुए हैं.

वहीँ इस मामले में पुलिस के मुताबिक, कौवे के नाम पर चिकन बेचने का खुलासा रामेश्वरम के मंदिर आए श्रद्धालुओं के शक पर हुआ. दरअसल, श्रद्धालु यहां कौवों को रोज दाना डालते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्हें कई कौवे मरे हुए मिल रहे थे.श्रद्धालुओं ने कौवों के मरने की शिकायत पुलिस को की. जब पुलिस ने तहकीकात की तो उन्हें पता लगा कि कुछ लोग जहरीले चावल देकर कौवों का शिकार कर रहे हैं.

बता दें कि जब पुलिस ने कौवों का मांस बेच रहे लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम कौवों का शिकार करके छोटे दुकानदारों को बेच रहे थे. दुकानदार कौवों के मांस को चिकन लॉलीपॉप और चिकन बिरयानी कहकर बेच रहे थे जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही थी.

मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है जब चिकन और मटन के नाम पर कुत्ते-बिल्ली और कौवों का मांस बेचा जा रहा था. इसके पहले मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 2018 में खाद्य विभाग ने छापे मारकर कुत्ते-बिल्ली का मांस बेचने वालों को गिरफ्तार किया था.