Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें इन राज्यों में बारिश ने फिर किया बुरा हाल, मौसम विभाग ने...

इन राज्यों में बारिश ने फिर किया बुरा हाल, मौसम विभाग ने दिए ये संकेत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान है। पंजाब में अलग-अलग स्थानों घना कोहरा छा सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हुयी।

अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में शीत लहर का प्रभाव रहा। छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में घना से बहुत घना तथा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह सामान्य से मध्यम कोहरा छाया रहा। शुक्रवार सुबह जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में 25 मीटर तथा लुधियाना (पंजाब) और सोलन (हिमाचल प्रदेश) में 200 मीटर की ²श्यता दर्ज की गयी।

रात का तापमान पश्चिम उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सो मे सामान्य से काफी नीचे रहा जबकि असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। तेलंगाना के कुछ स्थानों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा जबकि ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ असम और मेघालय के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के शेष इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान हरियाणा के करनाल में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।