Home जानिए भारत की टॉप-4 यूनिवर्सिटी, JNU और BHU का स्थान जानकर दंग रह...

भारत की टॉप-4 यूनिवर्सिटी, JNU और BHU का स्थान जानकर दंग रह जाएंगे आप…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

विश्वविद्यालय (युनिवर्सिटी) वह संस्था है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित हैं।
समय के साथ साथ भारत मे शिक्षा बेहतर होती जा रही है। अब भारत का नाम भी दुनिया के उन खास देशों के में गिना जाता है, जो पढ़ाई-लिखाई में मामले में सबसे आगए हैं। आज हम भारत की टॉप-4 यूनिवर्सिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सिर्फ भारत ही नही बल्कि दुनिया की सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटीज हैं। आइए जानते हैं इनके बारे।
4. यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (DU)
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली को भारत का सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी माना जाता है। इसकी स्थापना सन् 1922 में की गई थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी को BRICS में 46वां पायदान मिला है। जबकि एशिया में इनकी रैंक 91वीं है। इस यूनिवर्सिटी में 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं।
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ( IIS)
इस यूनिवर्सिटी को देश की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक माना जाता है। ये भारत की एकमात्र ऐसी यूनिवर्सिटी है जो BRICS रैंकिंग में सबसे पहले आती है, जो 5वें पायदान पर है। एशिया में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की रैंक 34वीं है। यह यूनिवर्सिटी बेंगलुरू में स्थित है, जोकि लगभग 400 एकड़ में फैली हुई है।
2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी देश की जानी मानी यूनिवर्सिटीज में से एक है।नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क के अनुसार यह यूनिवर्सिटी टॉप-10 यूनिवर्सिटीज में एक है। यह यूनिवर्सिटी वाराणसी में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा की गई थी। यह एशिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। इसमी 30 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं।
1. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)
JNU देश की जानी-मानी यूनीवर्सिटीज में से एक है। इसको राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के द्वारा किए गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। NAAC ने इसको 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है। इस यूनिवर्सिटी में करीब 8,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।