Home जानिए 112 साल के बुजुर्ग ने बताया सेहतमंद रहने का राज…

112 साल के बुजुर्ग ने बताया सेहतमंद रहने का राज…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी ने सेहतमंद रहने का राज बताया है। 112 साल के चित्तेसु वतनबे का कहना है कि अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने चेहरे पर हर वक्त मुस्कराहट लाएं और कभी भी गुस्सा न करें। वतनबे जापान के रहने वाले हैं और इस वक्त दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 112 साल 344 दिन है।

गिनीज बुक में नाम दर्ज
चित्तेसु वतनबे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनका कहना है कि लंबी उम्र और सेहतमंद रहने के लिए गुस्से पर काबू करना चाहिए और हर स्थिति में चेहरे पर हंसी बरकरार रखनी चाहिए। वतनबे को उनके घर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया का सबसे बुजुर्ग होना का सर्टिफिकेट दिया है। वो साल 1907 में उत्तरी जापान में पैदा हुए थे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने चित्तेसु को उनके निगाटा स्थित घर पर जाकर दुनिया का सबसे बुजुर्ग होने का खिताब दिया। चित्तेसु पेशे से किसान हैं, और उन्होंने आजीवन शुगर केन प्लांटेशन में काम किया। बता दें कि इससे पहले भी दुनिया का सबसे बूढ़ा इंसान भी जापान से ही था और उसकी मृत्यु पिछले साल हुई थी। इस शख्स का नाम मसाज़ो नोनका था जिनका देहांत पिछले साल 113 साल की उम्र में हुआ था।