Home छत्तीसगढ़ मीनाक्षी टुटेजा के घर और पार्लर सेंटर में आयकर की दबिश, पहचान...

मीनाक्षी टुटेजा के घर और पार्लर सेंटर में आयकर की दबिश, पहचान छुपाकर पहुंचे अधिकारी, चल रही कार्रवाई…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजधानी में आज आयकर विभाग की टीम ने मेयर एजाज ढेबर सहित बड़े रसूखदार के ठिकानों पर छापा मारा है। तड़के 6 बजे के आसपास पहुंचे आयकर की टीम ने दबिश दी है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार आयकर की टीम ने सबसे पहले मीनाक्षी टुटेजा के घर और पार्लर में दबिश दी। दर्जनभर से भी ज्यादा आयकर की टीम अभी दस्तावेज की जांच कर रहे हैं।

सेंट्रल आयकर की टीम राजधानी के बड़े रसूखदारों के यहां दबिश देकर कार्रवाई कर रही है। वहीं कार्रवाई के दौरान स्टेट के किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों को हस्तक्षेप करने से रोका गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पहचान छुपाकर पहुंचे आयकर अधिकारी

आयकर के अधिकारियों ने पहचान छुपाकर दबिश दी है। अधिकारियों ने गाड़ियों में पर्यटन और वैदिक संस्थान का स्टीकर लगाकर पहुंचे थे। बड़ी संख्या में अफसरों ने वाहनों में अलग-अलग विभागों के नामों का स्टीकर लगाकर उनके घर और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी। वहीं सीए कमलेश जैन के घर और उनके ऑफिस में आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है। फिलहाल आयकर की टीम अभी कार्रवाई कर रही है।