Home समाचार अमेरिकी कमिशन USCIRF ने किया ट्वीट, ‘दिल्ली में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा...

अमेरिकी कमिशन USCIRF ने किया ट्वीट, ‘दिल्ली में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सीएए को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद शांति कायम करने के लिए तमाम कोशिशें की जा रहीं हैं। सोमवार को शुरू हुई हिंसा की वजह से दिल्ली में बुधवार दोपहर तक हुई मौतों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है। इस मामले पर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई और पुलिस को जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया।

वहीं, इस मुद्दे पर अमेरिकी कमिशन फॉर इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम (USCIRF ) ने ट्वीट किया है। जिसमें कहा है कि ‘दिल्ली में मुस्लिमों पर खतरनाक भीड़ के हमले की रिपोर्टों से कमिशन चिंतित है और वह मोदी सरकार से अपील करती है कि भीड़ पर काबू करें और निशाना बनाए गए धार्मिक अल्पसंख्यक और अन्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो।’ USCIRF एक स्वतंत्र संस्था है जो कि दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर नजर रखती है।

वहीं, इस मामले में अमेरिका के कई सांसदों ने भी दिल्ली की हिंसा पर विरोध दर्ज कराया है, अमेरिकी सांसद रशिता तालिब ने कहा- ‘इस हफ्ते ट्रंप ने भारत का दौरा किया, लेकिन असल कहानी ये है कि दिल्ली में इस वक्त मुस्लिमों के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा हो रही है, हम चुप नहीं रह सकते क्योंकि देश भर में हिंसा हो रही है।’

अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा है- ‘भारत में धार्मिक असिष्णुता का खतरनाक रूप से बढ़ना खौफनाक है, लोकतंत्र को बांटना और भेदभाव करना बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और न ही धार्मिक स्वतंत्रता को कम करने वाले कानून को बढ़ावा देना चाहिए।’अमेरिकी सांसद एलन लॉवेंथल ने भी हिंसा पर कहा- ‘नैतिक नेतृत्व की दुखद असफलता।’ उन्होंने कहा कि भारत में मानवाधिकार के खतरे के खिलाफ हमें जरूर बोलना चाहिए।

वहीं, हिंसा भड़कने के चार दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। मोदी ने कहा- ‘शांति बहाली की कोशिश की जा रही है। पुलिस और एजेंसियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं. मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं।’