Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें मिंटो हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा – भोपाल में जहां...

मिंटो हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा – भोपाल में जहां भी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं उनके साथ…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सियासी घटनाक्रमों के बीच अब भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मिटो हॉल में गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठ कर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बागी विधायकों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। चेतावदी देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर केंद्र सरकार विधायकों से मिलने से रोकेगी तो भोपाल में जहां भी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं उनके साथ भी वही सलूक किया जाएगा जो कर्नाटक में हमारे नेताओं के साथ किया गया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं समझाइश के दौरान कांग्रेस और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। कुछ देर तक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। फिलहाल पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांत कराने में जुटी हुई है।