Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें सीएम पद से इस्तीफा सौंपने के बाद कमलनाथ का ट्वीट, लोभी- प्रलोभी...

सीएम पद से इस्तीफा सौंपने के बाद कमलनाथ का ट्वीट, लोभी- प्रलोभी जीत गए हैं, मैं कमलनाथ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश का सियासी संग्राम जारी है । कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। कांग्रेस सरकार के जाते ही बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए कवायद भी शुरु हो गई है।

वहीं इस्तीफा देने के बाद कार्यवाहक सीएम कमनलाथ का ट्वीट सामने आया है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की उम्मीदों और विश्वास की हार हुई है । लोभी और प्रलोभी जीत गए हैं । मध्यप्रदेश के आत्मसम्मान को हराकर कोई नहीं जीत सकता है। मैं पूरी इच्छाशक्ति से मध्यप्रदेश के विकास के लिए काम करता रहूंगा ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर बैठकों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। सीएम कमलनाथ के इस्तीफे के साथ ही शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट की संभावनाएं खत्म होने वाली हैं।
इस बीच बीजेपी विधायकों की बस सिहोर से राजधानी भोपाल पहुंच गई है। बीजेपी के सभी विधायक विधानसभा जा रहे हैं । पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बंगले की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है । इलाके का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।

कमलनाथ के इस्तीफा देते ही शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट भी आया है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- सत्यमेव जयते । वहीं
मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार का क्या स्वरुप होगा इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, सांसद राकेश सिंह ओर जफर इस्लाम भी बैठक में मौजूद रहे। मध्यप्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इस पर भी चर्चा होने की संभावना जताई गई है। मंत्रीमंडल को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।