Home जानिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दिया...

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दिया इतना दान, बताई एक अच्छी बात…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फैन्स से अयोध्या में बने रहे राम मंदिर के लिए दान देने की अपील की है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रामसेतु निर्माण की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। मैंने शुरुआत कर दी है और अब आपकी बारी है।

वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं, “कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। आप सुनेंगे? तो ऐसा था कि एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका। दोनों के बीच में महासमुद्र। अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्थर उठाकर समुद्र में डाल रहे थे क्योंकि उन्हें रामसेतु का निर्माण सीता मइया को वापस लाना था। प्रभु श्रीराम किनारे पर खड़े होकर सबकुछ देख रहे थे। तभी उनकी नजर एक गिलहरी पर पड़ी, जो पानी में जाकर फिर किनारे पर आती थी। रेत में लेट जाती जाती थी और रामसेतु के पत्थरों की ओर भाग जाती थी। फिर से पानी में जाती थी फिर रेत में और फिर पत्थरों में।”

“रामजी को आश्चर्य हुआ कि यह हो क्या रहा है। वह गिलहरी के पास गए। उससे पूछा कि तुम क्या कर रही हो? गिलहरी ने जवाब दिया कि मैं अपने शरीर को गीला कर रही हूं। शरीर पर रेत लपेट रही हूं और पत्थरों के बीच की जो दरारें हैं उसे भर रही हूं। रामसेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा-सा योगदान दे रही हूं। आज बारी हमारी है। अयोध्या में हमारे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। हम में से कुछ वानर बनें, कुछ गिलहरियां बने और कुछ अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देकर ऐतिहासिक भव्य राम मंदिर बनाने में साझेदार बनें। मैं खुद करता हूं शुरुआत और मुझे विश्वास है कि आप भी मुझसे जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस भव्य मंदिर से मर्यादा पुर्षोत्तम राम के जीवन और संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे। जय श्रीराम।”

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते कैप्शन में लिखा, “बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।”

बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है.अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l