Home छत्तीसगढ़ गिरौदपुरी मेला विकास समिति का पुनर्गठन

गिरौदपुरी मेला विकास समिति का पुनर्गठन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

रायपुर

राज्य सरकार द्वारा गिरौदपुरी मेला विकास समिति का पुनर्गठन किया गया है। जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन श्री विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में पुनर्गठित समिति में 44 सदस्य मनोनीत किये गये हैं। जिला कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा समिति के सदस्य सचिव होंगे। संस्कृति विभाग द्वारा महानदी भवन अटल नगर रायपुर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

        संस्कृति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति में सदस्य के रूप में गुरू रूद्रकुमार उर्फ अजय कुमार गुरू रायपुर, राज राजेश्वरी कौशल माता रायपुर, डॉ. शिवकुमार डहरिया विधायक आरंग, श्री चन्द्रदेव राय विधायक बिलाईगढ़, श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक सारंगढ़, श्री गुरूदयाल बंजारे विधायक नवागढ़, श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल विधायक डोंगरगढ़, राजमहंत शिवप्रसाद मगरदाह, कबीरधाम, राजमहंत दीवानचंद सोनवानी, सेन्दरी जिला बिलासपुर, राजमहंत भुरवाराम अनंत, ग्राम बिना तखतपुर, राजमहंत पीलादास जाटवार ग्राम हथनी जिला बिलासपुर, महंत श्री दिलीप जिला कबीरधाम, महंत श्री कल्याणदास पथरिया जिला बिलासपुर, राजमहंत महेश दास रात्रे गंडई राजनांदगांव, सुश्री गौरी पत्थलगांव, राजमहंत श्री बद्री जांगड़े जिला कबीरधाम, श्रीमती कमला मनहर जिला बिलासपुर, श्रीमती दुर्गा बघेल मुंगेली, श्री चुरावन मंगेशकर मुंगेली, श्री रोशन प्रेमी मटिया कसडोल, मुद्रिका राय बालपुर बिलाईगढ़, श्री यादराम हिरवानी बिलाईगढ़, श्री राजकुमार आंचल मस्तूरी बिलासपुर, श्री राजेश्वर भार्गव मस्तूरी बिलासपुर, श्री दिलीप लहरिया मस्तूरी, रंजीत कोसरिया पिथौरा, श्री पप्पू बघेल पामगढ़, श्री सुन्दरलाल जोगी रायपुर, श्री अलक राम चतुर्वेदानी भोरिंग महासमुंद, श्री धनेश पाटिला राजनांदगांव, श्री एमडी मानिलकर दुर्ग, सुनील भतपहरी जुनवानी पलारी, घनश्याम मनहर सारंगढ़, श्रीमती पुष्पा पाटले जांजगीर, दीनाराम चेलक पेंडरवानी बालोद, श्रीमती कांति सोनवानी धमतरी, श्री सहदेव बंजारे पितईबंद गरियाबंद, श्री रईस खुंटे डभरा जांजगीर, श्री एस.के.बंजारे कोरबा, श्री सत्येन्द्र डहरिया कोरबा, श्री के.पी.खाण्डे रायपुर, और श्री निर्मल कोसरे दुर्ग शामिल हैं।