Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोरोना LIVE:राज्य में एक दिन में रिकार्ड 10,310 नए केस...

छत्तीसगढ़ में कोरोना LIVE:राज्य में एक दिन में रिकार्ड 10,310 नए केस मिले, 53 लोगों की मौत भी हुई; रायपुर में लॉकडाउन से पहले कालाबाजारी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 10,310 नए केस मिले हैं जबकि 53 लोगों की मौत हुई है। इनमें 29 मौत कोरोना की वजह से हुई है। वहीं 24 लोगों को कोरोना के साथ दूसरी बीमारियां भी थीं। सरकार का कहना है कि कल एक दिन में लोगों के 42,289 कोविड टेस्ट किए गए थे। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 58,883 हो गई है।

संक्रमण की बढ़ती रफ्तार की वजह से दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा हुआ है। रायपुर में भी शुक्रवार शाम 6 बजे से 10 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन हो जाएगा। राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बहुत से बाजारों में कालाबाजारी की सूचना है। दुकानदारों ने अचानक जरूरी सामान की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसको रोकने के लिए रायपुर कलेक्टर डॉक्टर एस. भारतीदासन ने अधिकारियों की 9 टीमों का गठन किया है। इसमें शामिल अधिकारियों को बाजारों और दुकानों में सामान की उपलब्धता और कीमतों पर नजर रखने और शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश है। कलेक्टर ने कहा, कालाबाजारी या ओवर रेटिंग की शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वाॅड की टीम बनाई गई है। यह टीम शुक्रवार शाम तक आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर कार्रवाई करेगी।

कोरोना अपडेट

  • रायपुर जिले में प्रस्तावित लाॅकडाउन से पहले कुछ इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नए जोन में रायपुर शहर का चंगोराभाठा, मेट्रो ग्रीन्स सोसाइटी, विरासत अपार्टमेंट, बिरगांव में वार्ड 28 और 33 व अभनपुर का एक गांव परसदा शामिल है। प्रशासन ने इन इलाकों की बाड़बंदी कर रहवासियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • रायपुर में लॉकडाउन के दौरान जरूरी होने पर दूसरे जिलों अथवा प्रदेश से बाहर जाने के लिए ई-पास की जरूरत होगी। इसके लिये प्रशासन आज जिला प्रशासन की वेबसाइट पर एक लिंक जारी करेगा। इसी के जरिये आवेदन किया जा सकेगा।
  • रायपुर जिला प्रशासन ने पांच सरकारी भवनों में कोरोना मरीजों के लिये आइसोलेशन सेंटर शुरू कर दिया है। आयुष विश्वविद्यालय, होटल मैनेजमेंट संस्थान, वर्किंग वीमन हॉस्टल और प्रयास के बालक-बालिका छात्रावासों के अधिग्रहण के बाद 1800 बेड की सुविधा बन पाई है।
  • प्रशासन ने कोरोना ड्यूटी पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती शुरू की है। 54 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। इनमें से 38 महिलाएं हैं। इन सबसे तीन दिनों में जवाब मांगा गया है।

पिछले चार महीने में राज्य में एक्टिव केस 58 हजार के पार पहुंची

प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की दर 15 प्रतिशत के पार हो गई है। सितम्बर 2020 में कोरोना की पहली लहर पीक पर थी तब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार थी। अभी प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 58 हजार से अधिक है। यह अब तक सर्वाधिक आंकड़ा है। इस साल की शुरुआत में प्रदेश में 11 हजार एक्टिव मरीज थे। केवल चार महीने में ही इनकी संख्या बढ़कर 58 हजार के पार पहुंच गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज फिलहाल दुर्ग जिले में हैं। वहां इनकी संख्या 15 हजार के पार है। प्रदेश में 3 जिलों सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर को छोड़कर 25 जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से अधिक है।

राजधानी में कोरोना ब्लास्ट

रायपुर में पिछले 24 घंटों में 3302 नए संक्रमित मिले हैं। 27 लोगों की मौत हुई। अब तक शहर में 1028 जान जा चुकी है। अकेले रायपुर शहर में ही 14991 एक्टिव मरीज हैं। बुधवार की दोपहर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का एलान कर दिया, इसके बाद शहर के मालवीय रोड, गोल बाजार इलाके में भीड़ देखने को मिली। हर चौराहे पर जाम के हालात थे।

इन शहरों में भी संकट

दुर्ग शहर में 1664 नए मरीज मिलने के बाद यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 15297 हो गई है। बुधवार की स्थिति में यहां 6 लोगों की मौत हुई। राजनांदगांव में 873 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, 1 शख्स की मौत हुई। राजनांदगांव में 5423 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। बिलासपुर शहर में 600 नए संक्रमित मिलने के बाद इस शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 2786 हो गई है। बुधवार की स्थिति में यहां 7 लोगों की जान गई। रायगढ़ में 153 नए संक्रमित मिले 2 लोगों की जान गई। बस्तर में 68 नए कोरोना संक्रमित मिले। बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा 139 मरीज कांकेर से सामने आए।