Home बालाघाट रबी की फसल हुई तैयार

रबी की फसल हुई तैयार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कुम्हारी (बालाघाट)। एक ओर जहां रबी की फसल कटने को हुई तैयार तो बारिश मेे अपना खौफ दिखाना चालू कर दिया। जिससे किसानों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां किसान रबी को फसल को बटोरने में लगे है तो दूसरी ओर पानी अपना रंग दिखा रहा है। किसान अपनी फसलों को जैसे तैसे कटवाने व उसे गहाने-मिजाने में लगे हुए है किसान फसल उठाने में दिन रात मेहनत कर रहे है एक ओर लॉकडाउन और कोरोना का खौफ है तो दूसरी ओर बारिश का मंजर तीसरी ओर किसान फसल उठाने में दिन रात मेहनत कर रहे है।

फसल बटोरने में लगे किसान

हमारे संवाददाता ने किसानों से बात कर उनकी फसलों को देखा तो ऐसा प्रतित होता है ठंडी हवा शुद्ध वातावरण चारो तरफ फसल ही फसल ओ…. हो… क्या माहौल … क्या आनंद देखने के बाद ही पता चलता है। ऐसा आनंद लेना है तो एक बार जरुर आकर देखे और मौसम फसलों का आनंद ले।

लहलहा रही खेतों में किसानों की फसल