Home छत्तीसगढ़ दो बच्चों की मां 14 वर्षीय प्रेमी को ले भागी:30 साल की...

दो बच्चों की मां 14 वर्षीय प्रेमी को ले भागी:30 साल की महिला का पड़ोस के लड़के से चल रहा था अफेयर, कई बार संबंध भी बनाए; महिला गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कोरबा– छत्तीसगढ़ के कोरबा में 30 साल की महिला का एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग और उसके साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मामले में हैरानी वाले बात ये है कि महिला के दो बच्चे भी हैं।मामला तब खुला जब महिला उस लड़के के साथ फरार हो गई और महिला के पति ने गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया। पूछताछ में अब दोनों के मोबाइल से अश्लील फोटो भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौकी का है। यहां दादरखुर्द इलाके में रहने वाली महिला का उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक 14 साल के लड़के से प्यार हो गया, दोनों ने कई बार संबंध भी बनाए, इसके बाद दोनों ने साथ भागने का फैसला ले लिया। इस अजब प्रेम की गजब कहानी के संबंध में मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि 25 मई से दोनों गायब थे। इसके बाद महिला के पति ने 27 मई को महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी।

महिला को लेकर मामा के घर गया था लड़का
पुलिस को पता चला कि इस दिन से ही दादरखुर्द इलाके का ही एक लड़का भी गायब था, उसके परिजन भी तलाश कर रहे थे। उसका घर महिला के घर के पास ही है। लड़के का भी कुछ पता नहीं चला पा रहा था। कुछ दिन बाद मालूम हुआ कि लड़का अपने मामा के यहां जांजगीर जिले के नवागढ़ में है। मामा ने ही लड़के के परिजनों को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो लड़के के साथ महिला भी मिल गई। इसके बाद दोनों को लेकर मानिकपुर चौकी लाया गया। पूछताछ में लड़के ने महिला से प्रेम प्रसंग, शारीरिक संबंध बनाने और उसके साथ भागने की बात कबूल की। जिस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

8 महीने से चल रहा था संबंध
दोनों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। पता चला है कि दोनों करीब 8 महीन से इस संबंध में थे। दोनों छुप-छुपकर मिला करते थे। इतना ही नहीं दोनों ने कई बार फिजीकल रिलेशनशिप भी बनाए और अपनी आपत्तिजनक फोटो भी खीचीं हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला का परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।