Home छत्तीसगढ़ सैकड़ों छात्रों ने पेड़ों की पूजा कर मनाया स्कूल का 25 वां...

सैकड़ों छात्रों ने पेड़ों की पूजा कर मनाया स्कूल का 25 वां स्थापना दिवस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर / छत्रपति शिवाजी स्कूल के 25 वें स्थापना दिवस पर आज सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपने – अपने घरों के आसपास के पेड़ों की पूजा अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधा। स्कूल के स्थापना दिवस को आज ” प्रकृति – मेरी ज़िम्मेदारी ” के नाम से मनाया गया क्योंकि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है । इसके तहत विद्यार्थियों से की गई अपील के फलस्वरूप उन्होंने अपने घर के आसपास के पेड़ों को रंगोली डालकर उसकी आरती कर पूजा अर्चना की । साथ ही उन्होंने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी परिक्रमा कर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया । कई अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ पेड़ों की पूजा कर संकल्प ।

कोरोना को देखते हुए शिवाजी स्कूल में सीमित टीचरों की उपस्थिति में 25 वें स्थापना दिवस पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ व आरती कर पेड़ की पूजा की गई । स्कूल संचालक मुकेश शाह, प्राचार्य नफीसा रंगवाला व रशीदा फज़ली समेत मौली चटर्जी, मधुलिका मिश्रा,शुभा जैन, लविना शंभवानी, जगदीश मिश्रा, अनिता तिवारी, नीना शर्मा आदि ने भी स्कूल के पुराने दिनों को याद किया ।