Home बालाघाट 14 जून को भी किसी भी मरीज का सैंपल कोरोना पाजेटिव नहीं...

14 जून को भी किसी भी मरीज का सैंपल कोरोना पाजेटिव नहीं आया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

🙏एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हुई, 8 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

सुनील खोब्रागढे (विशेष प्रतिनिधि )
बालाघाट- 14 जून को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले में शून्य अर्थात किसी भी मरीज का सेंपल कोरोना पाजेटिव नहीं पाया गया हैं। 14 जून को 8 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है। इस प्रकार जिले में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 21 रह गई है।
🙏मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 14 जून 2021 तक कुल 9073 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 8988 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 14 जून तक 64 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 21 मरीजों में से 10 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 07 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 4 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 14 जून 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 01 लाख 55 हजार 608 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना के संभावित 11 मरीज भर्ती हैं। 14 जून को कोरोना टेस्ट के लिए 1211 सैंपल एकत्र किए गए हैं और 1250 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।