Home बालाघाट आबकारी विभाग की टीम ने भरवेली और धनसुआ में की छापामार कार्यवाही

आबकारी विभाग की टीम ने भरवेली और धनसुआ में की छापामार कार्यवाही

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

47 हजार 250 का महुआ लाहन और कच्ची शराब जप्त

   सुनील खोब्रागढे (विशेष प्रतिनिधि )

बालाघाट। बालाघाट जिले में कच्ची शराब के निर्माण, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में आज 13 जून को बालाघाट वृत्त के ग्राम भरवेली और धनसुआ में आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 47 हजार 250 का महुआ लाहन और कच्ची शराब जप्त की है।

      जिला आबकारी अधिकारी श्री विनोद खटीक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज 13 जून को छापामार कार्यवाहीकी गई। जिसमे ग्राम भरवेली एवँ धनसुआ मे लगभग 20 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 4 प्रकरण पँजीबद्ध किया गया है । इसके बाद धनसुआ के जँगल मे नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 26 मटकों, 7 डिब्बों एवँ 01 ड्रम मे भरा हुआ लगभग 675 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर एक प्रकरण पँजीबद्ध किया गया । जप्त महुआ लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया है । जप्त महुआ  लाहन की कीमत लगभग 47 हजार 250 रुपये है । आज 23 जून की इस कार्यवाही मे आबकारी  उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, आबकारी उपनिरीक्षक मदन कुलस्ते  तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।