Home बालाघाट जिले में 56 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड

जिले में 56 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बालाघाट। - 01 जून 2021 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 13 जून 2021 तक बालाघाट जिले में 56 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। 13 जून 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 05 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह जून में सामान्य रूप से 212 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए।

कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 05 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 21 मि.मी., बैहर तहसील में 00 मि.मी., लांजी तहसील में 00 मि.मी., कटंगी तहसील में 00 मि.मी., किरनापुर तहसील में 14 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 00 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 09 मि.मी., बिरसा तहसील में 00 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 06 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 00 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार  13 जून को प्रात: 08 बजे समाप्त 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 05 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।