Home देश अरसे बाद बरसे बादल:2 हफ्ते से निष्क्रिय मानसून फिर एक्टिव हुआ; महाराष्ट्र...

अरसे बाद बरसे बादल:2 हफ्ते से निष्क्रिय मानसून फिर एक्टिव हुआ; महाराष्ट्र में तेज, मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की बारिश

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

करीब 15 दिन से निष्क्रिय हुआ मानसून दोबारा एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से चलने वाली मानसूनी हवा के गुरुवार से धीरे-धीरे देश के पूर्वी इलाके के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान जताया था।

इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इस वजह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और मुंबई के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। मुंबई में अगले 2 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। नागपुर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर घरों में पानी घुस गया।

दिल्ली में गर्मी बरकरार
दिल्ली वालों को अब भी मानसून का इंतजार है। यहां जुलाई में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, देर रात यहां हल्की बारिश भी हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा से पता चलता है कि सुबह 8.05 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 151 यानी मॉडरेट लेवल पर था।

दिल्ली में इससे पहले 2009 में इतना लेट हुआ मानसून
दिल्ली में पिछले 15 साल में इस बार मानसून सबसे लेट पहुंचेगा। इससे पहले 2006 में 9 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 10 जुलाई के आसपास पश्चिमी यूपी के बचे हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और इलाकों के साथ दिल्ली में मानसून आगे बढ़ सकता है। इससे देश के मध्य और नॉर्थ वेस्ट इलाके में बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 2012 में 7 जुलाई और 2006 में 9 जुलाई को मानसून आया था। 2002 में 19 जुलाई को पहली बार मानसूनी बारिश हुई थी। 1987 में यह सबसे लेट 26 जुलाई को आया था।

8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है
30 जून तक पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून पूरे देश में फैल चुका है। अभी यह बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर में अटका हुआ है। आमतौर पर 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है।