Home देश क्रूड ऑयल बना रहा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव, चेक करें...

क्रूड ऑयल बना रहा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव, चेक करें आपके शहर में महंगा तो नहीं हुआ तेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ग्‍लोबल मार्केट में तेजी से बढ़ती ब्रेंट क्रूड की कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए. कच्‍चे तेल की कीमत अभी 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है, जिससे कंपनियों पर भी दाम बढ़ाने का दबाव है.

दरअसल, मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले दिनों कहा था कि अगर ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर से ऊपर बने रहे तो कंपनियों को मजबूरन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ेंगे. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि ब्रेंट क्रूड के भाव नीचे नहीं आए तो ग्राहकों को जल्‍द पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते दिखेंगे. इससे पहले कंपनियों ने मार्च-अप्रैल में पेट्रोल और डीजल के दाम 10.20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.