Home छत्तीसगढ़ पेंशन के 17,240 करोड़ वापस कराने सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को...

पेंशन के 17,240 करोड़ वापस कराने सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

एनएसडीएल ने पेंशन की जमा राशि को लौटाने से कर दिया है इन्कार, मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों व उनके स्वजन के सुरक्षित भविष्य का दिया हवाला

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने में पेंच फंस गया है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड (एनडीएलएस) ने पेंशन फंड में जमा यहां के कर्मचारियों का 17 हजार 240 करोड़ रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया है।

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघीय ढांचा व राज्य की संप्रभु (स्वायत्त) निर्णय का हवाला देते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राशि दिलाने का आग्रह किया है, ताकि सरकारी कर्मचारियों व उनके परिजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए राज्य सरकार के निर्णय का क्रियान्वयन किया जा सके।

पीएम को लिखे पत्र में सीएम बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) ट्रस्ट व एनएसडीएल के साथ किए गए अनुबंधों में ऐसा कोई विशिष्ट प्रविधान नहीं है जो राज्य को नई अंशदायी पेंशन योजना के संबंध में किए गए अनुबंध से बाहर जाने या पुरानी पेंशन योजना की बहाली से बाधित करता हो।

उन्होंने लिखा है कि संघीय ढांचे में यह राज्य सरकार का संप्रभु निर्णय है। शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य की बजट घोषणा व मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुक्रम में निर्णय के क्रियान्वयन से रोका जाना उचित नहीं है।