Home छत्तीसगढ़ पोड़गांव में टोंगराज बाबा के मंदिर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने...

पोड़गांव में टोंगराज बाबा के मंदिर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अंतागढ़ परगना के आये सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना

रायपुर, 04 जून 2022/ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ परगना के सिपाही माने जाने वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को स्थानीय जनता को लोकार्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव के द्वारा अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव गांव में राज्य की सरहद पर रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था।

आज मंदिर के लोकार्पण पर मां दंतेश्वरी के अंगरक्षक माने जाने वाले देवताओं को भी टोंगराज बाबा के मंदिर में लाया गया था, इसमें क्षेत्र के प्रमुख देव माने जाने वाले कोसर्रा डोकरा बाबा एवं अन्य रक्षक अंतागढ़ की देवता देवली दाई, नयापारा के चूंगा बाबा की भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की और ग्राम की रक्षा की कामना देवी देवताओं से की. इस अवसर पर देवगुड़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने कदंब के पौधे का रोपण भी किया।

अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा देवगुड़ी के दर्शन उपरांत अंतागढ़ विधानसभा के लिए 1.73 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 28 देवगुडियों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें उन्होंने 1.62 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 26 ग्रामों की देवगुडियों का भूमिपूजन तथा 5.5-5.5 लाख रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण किये गए ग्राम कामता एवं पानावार की देवगुडियों का लोकार्पण किया।