Home देश राहुल गाँधी ने कहा न डरे थे और न डरेंगे।हम लड़े थे...

राहुल गाँधी ने कहा न डरे थे और न डरेंगे।
हम लड़े थे और लड़ेंगे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पुलिस और कांग्रेस नेताओं में झड़प; राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्रवाई से नाराज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उग्र हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने वीरवार को राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और केसी बेणु गोपाल पर बीते कल पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को तानाशाही पर लगाम लगानी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल धरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

हम न डरेंगे, न झुकेंगे, सत्य के लिए लड़ेंगे: प्रतिभा

प्रतिभा सिंह ने कहा कि ​​​​​केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के दुरुपयोग कर रही है। ED, CBI और इनकम टैक्स के जरिए राजनीतिक विरोधियों को कुचला जा रहा है। इसलिए कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करेगी। इसी कड़ी में कल यानी शुक्रवार को सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम न डरेंगे, न झुकेंगे, सत्य के लिए लड़ेंगे।

दिल्ली में तानाशाह का राज: राठौर

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि दिल्ली में ऐसा लग रहा है जैसे कोई तानाशाह राज कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बार बार ED बुला रही है। उन्हें सोची-समझी रणनीति के तहत हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को यदि इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो आने वाले दिनों में हर हली-मोहल्ले में इस तरह के प्रदर्शन किए जाएंगे।