Home छत्तीसगढ़ बीएसपी में फिर हादसा: बार एंड राड मिल में लगी आग, कर्मचारियों...

बीएसपी में फिर हादसा: बार एंड राड मिल में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, सरिया उत्पादन ठप

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भिलाई इसपात संयंत्र के बार एंड राड मिल (बीआरएम) में बुधवार की रात आग लग गई। आग उक्त विभाग के बीजीबी लाइन -2 के सेलर में लगी। कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। वहीं बीएसपी फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान उक्त सेक्शन में उत्पादन प्रभावित रहा।

बताया गया कि संयंत्र के बार एंड राड मिल में रात नौ बजे के करीब बीजीबी लाइन-2 के सेलर में आग पहले लगी। अंदेशा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो देखते ही देखते फैल गई।

घटना में सेक्शन में लगा हाइड्रोलिक, लुब्रिकेशन लाइन का पाइप भी जल गया। वहीं अन्य उपकरण भी जल गए। आग की लपटों को देख कर्मचारियों ने बीएसपी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को सूचना दी इसके अलावा आग बुझाने में सहयोग भी किया। इस अग्नि कांड के चलते यहां के सरिया उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है।

-फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे में पाया काबू