Home स्वास्थ पीरियड्स में ये चीजें खाने से बढ़ सकती है परेशानी, जानिये क्या...

पीरियड्स में ये चीजें खाने से बढ़ सकती है परेशानी, जानिये क्या खाएं और क्या नहीं

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पीरियड्स के दौरान आटे का हलवा बनाकर खाना बेहद ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आटे और गुड़ का हलवा बनाकर खाएं। इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाने का सेवन करना चाहिए।

पीरियड्स यानी महावारी का समय कुछ महिलाओं के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होता। इस दौरान महिलाओं को पेट में, कमर में दर्द, बदन दर्द, मूड स्विंग्स समेत कई तरह की समस्याएं होती हैं। यूं तो आमतौर पर 21 दिनों के अंतराल के बाद पीरियड्स आ जाते है, लेकिन कभी-कभी यह समय आगे-पीछे हो जाती है। जिसके कारण पीरियड्स में अनियमित्ता आ सकती है।

एक शोध के मुताबिक हार्मोन्स में गड़बड़ी और गलत खानपान के कारण भी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द से गुजरना पड़ता है। बता दें, खानपान का सीधा असर आपकी पीरियड्स की साइकिल पर पड़ता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजे हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कहीं हद तक बढ़ा देती हैं, ऐसे में महावारी के दौरान इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

आज हम आपको बताएंगे की पीरियड्स के दौरान आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।

इन चीजों का करें सेवन:

गुनगुना पानी: पीरियड्स के दौरान दिन में करीब 8 से 9 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप चाय या फिर दूध भी पी सकती हैं। ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से आपको दर्द में आराम मिलता है।

आयरन और विटामिन युक्त खाना: पीरियड्स के दौरान शरीर से खून बाहर निकलता है, ऐसे में आयरन और विटामिन युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान आप अपने खाने में हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक, मटर, बीन्स, पनीर, टोफू आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं