Home देश विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, सीएम...

विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, सीएम हाउस में हुए फेरे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की।  

शादी संपन्न
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर विवाह बंधन में बंध गए हैं।

शादी की रस्में शुरू
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

संगरूर के सांसद ने दी मान को बधाई 
संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की बधाई दी। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया।

40 लोग होंगे शामिल
विवाह में दोनों परिवारों के 20-20 लोग शामिल होंगे।

तेजिंदर बग्गा ने भेजा गिफ्ट
भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने मुख्यमंत्री मान के लिए गिफ्ट भेजा है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्वीट किया।

भूपेंद्र हुड्डा ने मान को दी शादी की मुबारकबाद
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की मुबारकबाद दी है। हुड्डा ने कहा कि दूधो नहाओ, पूतो फलो। मेरी उन्हें यही शुभकामनाएं हैं।

केजरीवाल पहुंचे सीएम हाउस
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम हाउस पहुंच गए हैं। दूल्हा बने सीएम मान की पहली फोटो 
सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। चड्ढा ने लिखा कि साडे वीरे दा ब्याह… सानू गोडे गोडे चा

मान की शादी पर अकाली दल ने साधा निशाना
अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दलजीत चीमा ने कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है। वह बोले कि दिल्ली मॉडल के बाद अब पंजाब सरकार इमरान खान मॉडल पर आ गई है। चीमा ने मान की दूसरी शादी पर तंज कसा।