Home छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर जताया...

सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर जताया शोक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

यपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया, और ट्वीट कर लिखा – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद उनका निधन बेहद दुखद है। वे भारत हितैषी राजनेता थे। विनम्र श्रद्धांजलि । आतंक की यह घटना निंदनीय है और दुनिया भर के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को सुबह जानलेवा हमला हुआ था। उनके निधन पर दुनियाभर के नेता दुख जता रहे हैं। नारा शहर में हमलावर ने भाषण के दौरान उनपर दो गोलियां दागी थी। खबरें आई थी कि उनकी गर्दन और सीने में गोली के निशान थे। साथ ही उन्हें अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा था. जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जापान के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एपी के हवाले से बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishidaव अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।