Home देश अमरनाथ हादसा: बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन...

अमरनाथ हादसा: बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

श्रीनगर: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से (Cloud Bursts near Amarnath Cave) हुए दुखद हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं. इन नंबर्स 01942496240, 01942313149 पर कॉल करके आप यात्रा पर गए अपने परिजनों के बारे में जान सकते हैं.

इसके अलावा श्री अमरनाथ जी यात्रा 2022 पर गए तीर्थयात्रियों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं. 18001807198 (जम्मू), 18001807199 (श्रीनगर). वहीं दिल्ली स्थित एनडीआरएफ नंबर 011-23438252 011-23438253, कश्मीर डिवीजनल हेल्पलाइन 0194-2496240, श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर 0194-2313149

शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे हुई बादल फटने की घटना

बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास आज शाम साढ़े 5 बजे अचानक बादल फटने से तेज पानी आया और गुफा के पास बने टेंट और लंगरों में घुस गया. पानी के तेज बहाव में कई टेंट और लंगर बह गए. इसके साथ-साथ कई लोग भी पानी की चपेट में आ गए. इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है और राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है.