Home देश सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में जीता मिस इंडिया का...

सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में जीता मिस इंडिया का ख़िताब, जानें उनके शौक और अन्य प्रोफेशन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में मिस इंडिया का ख़िताब अपने नाम किया है. छोटी उम्र में बड़ी ऊंचाइयों को छूने वाली सिनी की अब तक की लाइफ जर्नी बेहद खास है. उन्हें मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई, डांसिंग और कुकिंग का भी शौक है. आइए जानते हैं सिनी शेट्टी की लाइफ को.

Miss India 2022 Sini Shetty: मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी सुर्खियों में हैं. छोटी उम्र में बड़ी ऊंचाई को छूने वाली सिनी कई लोगों को इंस्पायर कर रही हैं. हर जगह उनकी चर्चा हो रही है. हर शख्स उनकी लाइफ जर्नी जानने में इंटरेस्ट रखता है. अगर आप भी सिनी शेट्टी के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं उनकी ज़िंदगी, पढ़ाई और फैमिली से जुड़ी ख़ास बातें.

मुंबई में जन्मी सिनी का कर्नाटक से है रिश्ता
सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की हैं. हालांकि उनका जन्म और पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है. मॉडलिंग के साथ-साथ सिनी की पढ़ाई भी जारी है. वे फिलहाल अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. इंडियाटाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सिनी को बचपन से ही डांस में ख़ासा इंटरेस्ट रहा है. यही वजह है कि चार साल की उम्र में ही उन्होंने डांसिंग क्लास जॉइन कर लिया था और 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में अरंगेत्रम पूरा कर लिया. अरंगेत्रम पहले स्टेज परफॉरमेंस को कहा जाता है. सालों की मेहनत और अभ्यास के बाद इस मुकाम तक पहुंचा जा सकता है.  डांसिंग के अलावा उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी खास ध्यान दिया.

इन पार्टिसिपेंट्स को पछाड़कर जीता मिस इंडिया का ख़िताब
सिनी शेट्टी ने रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी को पछाड़कर मिस इंडिया 2022 का तमगा अपने नाम किया. मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत रहीं. सिनी शेट्टी के सिर पर जीत का ताज मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने पहनाया. सिनी अपनी ज़िंदगी में हर पल को एन्जॉय करने में यकीन रखती हैं. वे मानती हैं कि ज़िंदगी में कुछ भी स्किप नहीं किया जा सकता है, इसलिए सफर का मज़ा लेना चाहिए.