Home करियर Govt Jobs 2022: सुपरवाइजर, टेक्निशियन समेत इन पदों पर भर्ती, सरकारी कंपनी...

Govt Jobs 2022: सुपरवाइजर, टेक्निशियन समेत इन पदों पर भर्ती, सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Govt Jobs 2022: GRSE ने सुपरवाइजर एवं टेक्नीशियन पदों पर भर्ती (GRSE Recruitment 2022) निकाली है. जिसके अनुसार उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट grse.in पर विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.

Govt Jobs 2022, GRSE Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, GRSE ने सुपरवाइजर एवं टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली है. जीआरएसई ने भर्ती के लिए 9 से 15 जुलाई के रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन दिया था. जिसके अनुसार उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट grse.in पर विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2022 तक चलेगी.

भर्ती के माध्यम से कुल 58 पद भरे जाएंगे. विस्तृत वैकेंसी डिटेल कुछ इस प्रकार है-
सुपरवाइजर- 1
सुपरवाइजर फाइनेंस- 1
सुपरवाइजर लीगल – 1
टेक्नीशियन मैकेनिकल- 5
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल- 3
सुपरवाइजर- 30
डिजाइनर असिस्टेंट- 17

शैक्षिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए डिप्लोमा से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन में चेक करें उसके बाद ही अप्लाई करें.

आयु सीमा
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए.

कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी भर्ती
बता दें पदों पर भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी. जिसमें शुरुआती अवधि 3 वर्ष की होगी. इसे बाद में 2 वर्ष के लिए बढ़ाया भी जा सकता है. इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नीचे दी जा रही लिंक से भर्ती का नोटिफिकेशन देखें और सभी जानकारी चेक कर पदों के लिए आवेदन करें.