Home मनोरंजन इंदौर में एक्टर रणवीर सिंह के लिए जमा किया जा रहा है...

इंदौर में एक्टर रणवीर सिंह के लिए जमा किया जा रहा है कपड़ा, वायरल फोटो शूट का विरोध

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मध्य प्रदेश के इंदौर में रणवीर सिंह के वायरल फोटो शूट का विरोध हो रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रणवीर सिंह के तरह के फोटो शूट सस्ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

Ranveer Singh Nude Photoshoot: हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटो शूट कराने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच देश में कई जगहों पर रणवीर सिंह के वायरल फोटो शूट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए भी जा रहे हैं. प्रदर्शनकारी उन्हें मानसिक रोगी बता रहे हैं. अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) में कचरा इक्कठा करने वाली पेटियों के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया है.

क्यो हो रहा है विरोध

प्रदर्शनकारियों ने देश से मानसिक कचरे को फेंकने और उनके लिए कपड़ा इकट्ठा करने की कवायद शुरू की है. ऐसे में प्रदर्शनकारी शहर में ‘नेकी की दीवार’ के पास रणवीर सिंह के वायरल फोटो का बैनर लगा कर उनके लिए कपड़े इक्कठा करने निकल पड़े हैं. दरअसल रणवीर सिंह के वायरल फोटो शूट के विरोध में कुछ समाजसेवियों ने इस मुहिम को शुरू किया है. इनका कहना है कि रणवीर सिंह यूथ आइकॉन है, जिन्हें युवा फॉलो करते हैं. इस तरह के फोटो शूट सस्ती लोकप्रियता को दर्शाता है. इस वजह से गुस्सा है.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रणवीर सिंह ने जिस प्रकार से फोटो शूट करवाया है, उसका पूरे देश में विरोध हो रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. समाजसेवी नीरज याग्निक का कहना है कि इंदौर में रणवीर सिंह के लिए कपड़े इकठ्ठा किए गए हैं. रणवीर सिंह की सस्ती लोकप्रियता के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. वह यूथ आइकॉन है और इन्हें लाखों युवा पसंद करते हैं. रणवीर सिंह के इस तरह के फोटो शूट से उन युवाओं पर क्या असर पड़ेगा, इसलिए इस प्रकार की नग्नता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.