Home स्वास्थ शादी के 7 साल बाद पहली बार मां बनी रेश्मा, एक साथ...

शादी के 7 साल बाद पहली बार मां बनी रेश्मा, एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजस्थान में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म: राजस्थान के करौली में एक महिला रेशमा (Reshma) ने सोमवार को एक साथ पांच बच्चों (Children) को जन्म दिया है. महिला शादी के सात साल बाद पहली बार मां बनी है. महिला का पति केरला में मार्बल फिटिंग का काम करता है. पांचों बच्चों का वजन 300 से 660 ग्राम तक है. नवजात बच्चे कमजोर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है.

करौली. कहते हैं कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. ऐसा ही कुछ हुआ है करौली जिले के मासलपुर के पिपरानी गांव निवासी 25 वर्षीया रेशमा (Reshma) के साथ. रेशमा शादी के 7 साल बाद पहली बार मां बनी है. रेशमा ने करौली के एक निजी चिकित्सालय में सोमवार को एक साथ 5 बच्चों को जन्म (Children) दिया है. एक साथ पांच बच्चों का जन्म होने से अस्पताल के कर्मचारी भी चकित रह गये. यह खबर तत्काल पूरे अस्पताल में फैल गई. अस्पताल के मरीज और उनके परिजन प्रसूता तथा उसके बच्चों को देखने के लिये ललायित हो उठे.

अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर आशा मीणा ने बताया कि रेशमा ने दो बालक और 3 बालिकाओं को जन्म दिया है. रेशमा के 7 माह में ही प्रसव हो गया और उसने 5 बच्चों को जन्म दिया है. प्रसव के बाद रेशमा की तबीयत ठीक है. हालांकि बच्चे काफी कमजोर हैं. उन्हें पहले करौली के राजकीय हॉस्पिटल मातृ एवं शिशु इकाई स्थित एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है. रेश्मा को सोमवार को सुबह 8.30 बजे भर्ती कराया था. उसके बाद रेश्मा ने 8.48 पर बच्चों को जन्म दिया.

पांचों बच्चे 300 से 660 ग्राम वजन तक के हैं
एसएनसीयू इकाई प्रभारी डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया कि पांचों बच्चे 300 से 660 ग्राम वजन तक के हैं. उन्हें इंटेंसिव केयर की आवश्यकता होने के कारण जयपुर रेफर किया गया है. रेशमा की जेठ गब्बरु ने बताया कि उनका छोटा भाई अश्क अली केरला में मार्बल फिटिंग का काम करता है. अश्क अली की करीब 7 वर्ष पूर्व रेशमा से शादी हुई थी. लेकिन शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी उन्हें बच्चा नहीं हुआ. इसके कारण उन्होंने कई जगह अपना उपचार कराया. अब अल्लाह ने उनकी सुनी है और एक साथ 5 बच्चों से झोली भर दी है.

तीन दिन पहले एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया था
डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया कि मातृ शिशु इकाई में 22 जुलाई को चौधरी पुरा मंडरायल निवासी प्रदीप मीणा की 22 वर्षीय पत्नी लोटन बाई ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था. उनमें एक बालक और दो बालिकाएं हैं. लोटन बाई भी शादी के बाद पहली बार मां बनी है. मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं. बच्चों को एहतियातन एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है.