Home खेल छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने बैडमिंटन, शिवांक्ष साहू ने तैराकी में जीता...

छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने बैडमिंटन, शिवांक्ष साहू ने तैराकी में जीता गोल्ड

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर.  महाराष्ट्र के पुणे में चले रहे यूथ गेम्स खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने बैडमिंटन और शिवांक्ष साहू ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-21 के मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त दी। दाेनों खिलाड़ियाें की इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है। 

1) यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के इतिहास का पहला स्वर्ण

खेलो इंडिया में महिलाओं के मुकाबले में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने महाराष्ट्र की मालविका बंसोड को खिताबी फाइनल मुकाबले में 21-11 और 21-16 से पराजित किया। वहीं शिवांक्ष साहू ने 100 मीटर बटर फ्लाई में कांस्य पदक जीतने के बाद 200 मीटर मिडले रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों ही खिलाडि़यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 2 लाख रुपए, रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को डेढ़ लाख और कांस्य पदक विजेता को एक लाख रुपए नगद देने की घोषणा की। 

खेलो इंडिया की पदक तालिका में छत्तीसगढ़ दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक के साथ  21वें स्थान पर बना हुआ है। पदक तालिका में महाराष्ट्र 58 स्वर्ण, 44 रजत और 56 कांस्य पदक के साथ 158 मैडल लेकर पहले स्थान पर हैञ जबकि दिल्ली 42 स्वर्ण, 28 रजत और 39 कांस्य मिलाकर 109 मैडल के साथ दूसरे और हरियाणा 35 स्वर्ण,  34 रजत और 37 कांस्य पदक मिलाकर कुल 106 मैडल के साथ तीसरे स्थान पर है।