Home देश Rajasthan: दोस्त ने किया ऐसा मजाक कि युवक की चली गई जान,...

Rajasthan: दोस्त ने किया ऐसा मजाक कि युवक की चली गई जान, जन्मदिन की पार्टी में हुआ बड़ा हादसा

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कोटा में मजाक-मजाक में गई युवक की जान: राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया थाना इलाके में जन्मदिन की पार्टी (Birthday Party) में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त के साथ ऐसा मजाक कर डाला कि उसकी जान (Death) ही चली गई. हादसा होते ही पार्टी कर रहे दोस्त वहां से भाग छूटे.

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक की मजाक-मजाक (Joke) में जान चली गई. युवक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी (Birthday Party) में आया था. पार्टी में शराब पीने के दौरान एक दोस्त ने उसके साथ ऐसा मजाक किया कि वे आनन-फानन में वह छत से कूदने लगा. इसी दौरान वह वहां से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया. उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पार्टी कर रहे उसके दोस्त मौके से फरार हो गये. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और उसने युवक के शव को उठवाकर मोर्चरी में रखवाया. मामला कोटा जिले के सिमलिया थाना इलाके से जुड़ा हुआ है.

पुलिस के अनुसार घटना एक दिन पहले सिमलिया थाना इलाके में शनिवार रात को हुई थी. हादसे का शिकार हुआ युवक नरेश कंडारा तेजपुरा बस्ती का रहने वाला था. उसके खिलाफ किसी मामले को लेकर सिमलिया पुलिस थाने से वारंट जारी हो रखा था. दो-तीन दिन पहले पुलिस के जवान नरेश को ढूंढने उसके घर गये थे. लेकिन वह घर पर नहीं मिला था.

नशे में होने के कारण तारों का पता नहीं चला
शनिवार रात को नरेश बाबा रक्तया भैरूजी मंदिर परिसर में अपने किसी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में आया था. वहां उसने दोस्तों के साथ शराब पी. रात करीब 10 केक काटने के दौरान किसी दोस्त ने मजाक में कह दिया कि यहां पुलिस आने वाली है. ये सुनकर नरेश डर गया और दौड़ कर धर्मशाला की छत पर जाकर वहां से नीचे कूदने लगा. शराब के नशे में होने और अंधेरा होने से नरेश को वहां से गुजर रही बिजली 11 केवी की लाइन का पता नहीं चला. अंधेरे में वह तारों की चपेट में आ गया जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई.

हादसा होते ही पार्टी कर रहे दोस्त हुये फरार
हादसे का पता चलते ही वहां अफरातफरी मच गई और पार्टी कर रहे दोस्त फरार हो गये. बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाया. उसके बाद पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में नरेश कंडारा के चाचा महावीर कंडारा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज उसकी जांच शुरू की है.